नई दिल्ली. भारत में कोविड-19 रोधी टीकाकरण (Covid-19 Vaccination In India) के तहत दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने टीकाकरण के लिए पात्र लोगों से बिना देरी टीका लगवाने की अपील की है. भारत में टीकाकरण के तहत 100 करोड़ खुराक दिए जाने का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर मांडविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और ऑडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस मौके पर लिखा- बधाई हो भारत! दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है.
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3b4HQIc
via IFTTT

Post a Comment