भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पर की गयी टिप्पणी को मर्यादाहीन और उनके मानसिक दिवालिएपन का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ आयु से बूढ़े तो हो गए है लेकिन संस्कारों की दृष्टि से बड़े नहीं हो पाए। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कमलनाथ कभी महिलाओं को सजावट का सामान बताते हैं तो कभी मरे हुए लोगों से बातचीत का करतब दिखाते हैं। वर्तमान मध्यप्रदेश को 15 महीने तक बर्बाद करने का कारण यदि कोई है तो वह कमलनाथ हैं। लूट और भ्रष्टाचार में डूबे कमलनाथ की मीमांसा यदि हम करेंगे तो कमलनाथ को बहुत तकलीफ होगी।
भगवानदास सबनानी ने कहा कि कमलनाथ वह व्यक्ति हैं जिनके इस आयु में भी ऐसे-ऐसे चित्र मीडिया और सोशल मीडिया में प्रसारित होते हैं जो सामाजिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं होते। यह चित्र कमलनाथ के चरित्र का चित्रण है। अच्छा होगा कमलनाथ अपने बौद्धिक विलास को विराम दें। कमलनाथ यह सही कह रहे हैं कि वे उनकी आयु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की आयु से बहुत अधिक है। हम गर्व के साथ यह कह सकते हैं कि कमलनाथ की समझ हमारे अध्यक्ष की अपेक्षा बहुत कमजोर है। अगर कमलनाथ इतने ही बुद्धिमान और कुशल होते तो अपनी ही सरकार की भ्रूण हत्या नहीं कराते।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3lIHVry
via IFTTT

Post a Comment