वैशाली । वैशाली में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में भिड़ंत के बाद तेजाब से हमला कर दिया गया। इससे 5 महिलाओं सहित 7 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में चाचा अजय भगत और भतीजा अजीत भगत ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन भरा था। चाचा-भतीजा की लड़ाई में तीसरे पक्ष ने बाजी मार ली। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हार का आक्रोश एक दूसरे पर फूट पड़ा। भतीजा पक्ष अजीत के परिवार वालों ने चीनी के चाशनी में तेजाब घोलकर चाचा अजय भगत के परिवार पर फेंक दिया।इससे रामचरण भगत, अवधेश भगत, पंकज कुमार, शालनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, रेणु देवी, विभा देवी झुलस गए। तेजाब फेंकने से पहले हुए हिंसक झड़प में अजीत कुमार के परिवार से पुष्पा कुमारी, मुन्नी देवी, अनिता देवी और खुशबू कुमारी घायल हो गए। इनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
from 3 latest news in india latest news in hindi https://ift.tt/3iwnUm2
via IFTTT

Post a Comment