बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप खुराना बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक माने जाते हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। और अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें व वीडियो शेयर करता रहता है। इसी क्रम में ताहिरा ने अपने नये पोस्ट में अपना बिकिनी दिखाया है और इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि ये फोटो उनके पति आयुष्मान ने क्लिक किया है।
आयुष्मान वाइफ के संग हैं मालदीव में
गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी वाइफ के संग मालदीव में रोमांटिक वेकेशन पर है। जहां से दोनों अपने-अपने सोशल अकाउंट से फोटो शेयर कर रहे हैं। ताहिरा अपनी बिकिनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं- मैं कच्ची हूं, मैं-मैं हूं। मैं सभी आकारों और साइज में आती हूं, मैंने अपने पूरे शरीर, मन और आत्मा को पूर्ण रुप से स्वीकार कर लिया है। पीली हूं आज मैं, नीले रंग के शेड्स से घिरी हुई हूं और मुझे लगता है कि मुझे मुझसे प्यार हो गया है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3aK5n1h
via IFTTT

Post a Comment