दिल्ली । कल्याणपुरी इलाके में किराये पर कमरा लेने के बहाने दो बदमाश एक घर में घुस गए। बदमाशों ने छात्र को घर में अकेला पाकर उसे बंधक बना लिया। जानकारी के अनुसार दीक्षा अपने परिवार के साथ खिचड़ीपुर में रहती हैं। 23 अक्टूबर की शाम को वह घर में अकेली थी। उसी दौरान दो युवक घर पर आए और छात्र से उन्हें किराये पर कमरा चाहिए। छात्र ने उन्हें बताया कि अभी उनके माता-पिता घर पर नहीं है, वाट्सएप काल के जरिये छात्र ने एक युवक की बात अपने पिता से करवाई।
उसके बाद आरोपितों ने छात्र से पिता का नंबर एक पर्चे पर लिखकर देने के लिए कहा। छात्र के कमरे मे जाते ही पीछे से दोनों बदमाश कमरे में आ गए, एक बदमाश ने अपने हाथ से छात्र का मुंह दबा दिया। जबकि दूसरा बदमाश घर की तलाशी लेने लगा, बदमाश ने अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें से गहने निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश गहने लेकर फरार हो गए।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3GqgomP
via IFTTT

Post a Comment