मैनपुरी, नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 (नगला निरंजन) के गनेशपुर में बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। मौजूदा समय में यहां डेढ़ सौ के करीब लोग बुखार की चपेट में हैं। साधन संपन्न लोग महानगरों और मैनपुरी में जबकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग घरों पर ही क्षेत्र के निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। स्थिति यह है कि यहां घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं। गनेशपुर में बीस सितंबर के करीब एक साथ कई लोग बुखार की चपेट में आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां शिविर लगाया गया था। मौजूदा समय में स्थिति पहले से ज्यादा खराब है। ग्रामीणों के अनुसार मौजूदा समय में करीब डेढ़ सौ लोग बुखार की चपेट में हैं। कई लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में जांच के बाद डेंगू बताया गया है। उनका फिरोजाबाद, आगरा और मैनपुरी में इलाज चल रहा है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3ormGft
via IFTTT

Post a Comment