भोपाल । मतदान के ठीक 7 दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। अभी तक भील सेना संगठन दोनों ही पार्टियों के विरोध में था, लेकिन अब भाजपा के साथ खड़ा है। भील सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के सामने कहा कि वे पूरी ताकत से भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत का सहयोग करेंगे।
जोबट में प्रत्याशी घोषित होने के ऐनवक्त पर भाजपा ने यहां से कांग्रेस की तीन बार विधायक और राज्यमंत्री रहीं सुलोचना रावत को टिकट देकर सबको चौंका दिया। कांग्रेस के लिए ये एक झटका था, लेकिन कांग्रेस इसे झेल गई और महेश पटेल को यहां से उम्मीदवार बना दिया। वहीं भाजपा ने चुनाव के ऐनवक्त पर कांग्रेस को एक और झटका दे दिया।
वर्तमान में कांग्रेस और भाजपा के दोनों ही उम्मीदवार भिलाला जाति से आते हैं और इसको लेकर भील सेना संगठन नाराज चल रहा था, लेकिन कल अचानक भाजपा के साथ भील सेना संगठन के पदाधिकारी नजर आए। सरकार के मंत्री महेन्द्रसिंह सिसौदिया की मौजूदगी में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश बघेल, आलीराजपुर के जिलाध्यक्ष चतरसिंह ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगें मांगने का आश्वासन दिया है। हमारी नाराजगी भी दूर हो गई है। बघेल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत के लिए हमारा संगठन जुट गया है। बताया जा रहा है कि भील सेना की नाराजगी के कारण यहां भाजपा को नुकसान हो सकता था, लेकिन भाजपा संगठन की रणनीति के तहत भील सेना को मना लिया गया।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3Gv4IPZ
via IFTTT

Post a Comment