कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (Bypoll) के नतीजों की तस्वीर अब साफ होती दिखाई पड़ रही है. चुनाव परिणाम की नतीजे आने से पहले ही चुनाव आयोग (Election Commission) ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का निर्देश जारी कर दिया है. चुनाव आयोग के पत्र के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उपचुनाव के वोटों की गिनती के दौरान या नतीजे आने के बाद किसी भी तरह का जश्न न मनाया जाए.
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी सरकार से कहा कि वह उन सभी कदमों को उठाए जिससे नतीजे आने के बाद किसी भी तरह की कोई हिंसा न हो. पिछली बार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही राज्य में भारी हिंसा भड़की थी और कई जगहों पर आगजनी की खबरें भी सामने आई थीं. बीजेपी ने उस दौरान पश्चिम बंगाल की हिंसा के लिए टीएमसी समर्थकों पर आरोप लगाया था.
ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव में खड़ी हैं. ममता बनर्जी इससे पहले दो बार भवानीपुर सीट से जीत चुकी हैं. भवानीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान उनका मुकाबला बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल और सीबीएम के श्रीजीब विश्वास से है. अभी तक की खबर के मुताबिक भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी ने प्रियंका टिबरेवाल पर अजेय बढ़त बना ली है. 11वें राउंड के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 34,000 वोटों से आगे चल रही हैं.बता दें भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को हुए उपचुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था . इस निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं. मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज और जांगीपुर सीटों पर क्रमश: 79.92 प्रतिशत और 77.63 प्रतिशत मतदान हुआ.
from 3 latest news in india latest news in hindi https://ift.tt/3laaA8t
via IFTTT

Post a Comment