दिल्ली । गीता कालोनी इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवती बालकनी में सफाई करते हुए गली में जा गिरी। गंभीर हालत में युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान वंशिका अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वंशिका अपने परिवार के साथ गीता कालोनी पांच ब्लाक में रहती थी। परिवार में पिता जगदीश अरोड़ा, मां, दादी व एक छोटी बहन है। इसी वर्ष वंशिका ने 12वीं कक्षा पास की थी। परिवार के सदस्य दिवाली के मद्देनजर घर में सफाई कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे के आसपास वंशिका दूसरी मंजिल की बालकनी में स्टूल पर खड़ी होकर दीवार साफ कर रही थी। उसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह गली में जा गिरी। परिवार ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3biiebj
via IFTTT

Post a Comment