हरियाणा | की फेमस डांसर सपना चौधरी अपने डांस से सिर्फ पंजाब के लोगों के दिलों पर राज नहीं करती बल्कि देश दुनिया में भी वह अपनी पहचान बना चुकी हैं। 'हरियाणवी डांस क्वीन' की एक एक अदा पर लोग मर मिटने को तैयार हैं। कहा जाता है कि जिस गाने में सपना डांस करती दिख जाएं वह पहले से ही हिट माना जाता है। उनके हर गाने पर रिलीज के साथ ही करोड़ों के व्यूज मिल रहे हैं। हाल में ही सपना का गाना ‘चटक-मटक’ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 650 मिलियन बार देखा जा चुका है।
सपना चौधरी के फैंस उनके गाने 'चटक-मटक' को करोड़ों बार देख चुके हैं। इस गाने पर सपना चौधरी ने परफॉर्म किया है और जानी मानी सिंगर रेणुका पंवार ने इस गाने को गाया है। इससे पहले रेणुका का '52 गज का दामन' खूब लोकप्रिय हुआ था।
बॉलीवुड में भी नजर आ चुकी हैं सपना
सपना चौधरी सिर्फ हरियाणवी गानों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। सपना ने बॉलीवुड की कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। सपना चौधरी ने बतौर हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करियर की शुरुआत की थी। बाद में वो हरियाणा और आस-पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढती चली गई। उन्हें देशभर में बिग बॉस से पहचान मिली थी।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3aM2sVS
via IFTTT

Post a Comment