भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को जनजातीय संग्रहालय भोपाल में प्रात: 10 बजे जनजातीय गौरव संवाद करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति, कलाकार और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नृत्य संगीत के समायोजन की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ जनजातीय सामाजिक नेतृत्व, सामाजिक संघर्ष, उपलब्धि और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा भी होगी।
सात करोड़ टीकाकरण पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का संबोधन आज
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण में 7 करोड़ वैक्सीन की डोज लगने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दोपहर 12 बजे एनएचएम कार्यालय भोपाल से संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 7 करोड़ के पार पहुँच गया है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/2ZBLpTL
via IFTTT

Post a Comment