दिलजीत ने शहनाज को दिलासा देते हुए लिखा है कि "तुम बहुत मजबूत महिला हो.. ऐसे ही रहना।" शहनाज और दिलजीत के साथ इस फिल्म में एक और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी नजर आएंगी। तीनों कलाकार अपनी इस आने वाली फिल्म के लिए प्रमोशन भी कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म हौंसला रख 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मजेदार ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
जल्द रिलीज होगा सिडनाज का अधूरा गाना
सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत से पहले वह सारेगामा के म्यूजिक वीडियो 'हैबिट' में काम कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत के बाद उनका गाना अधूरा रह गया है। अब मेकर्स ने इस गाने को नए टाइटल 'अधूरा' के साथ रिलीज करने का फैसला किया है। इस गाने में आखिरी बार सिडनाज को साथ देखा जा सकेगा।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3APL5hn
via IFTTT

Post a Comment