बिलासपुर। न्यायधानी में बुधवार की सुबह हल्की ठंड महसूस हुई। आसमान एकदम साफ नजर आया। सूर्यदेव के दर्शन हुए। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अब धीरे धीरे गिरावट आने की संभावना है। मध्य उत्तर प्रदेश के उपर बने एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने के कारण प्रदेश के कुछ जगहों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण बिहार और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य उत्तर प्रदेश के उपर 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। 20 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छग रहने की संभावना है। दक्षिण छग में न्यूनतम तापमान में गिरावट प्रारंभ होने की सम्भावना है। फिलहाल बिलासपुर में अधिकतम तापमान में दो दिनों बसद 0.4 डिग्री की वृदिध हुई है। वहीं रात में पारा 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रारोड जिले में दिन का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं रातें सर्द रही। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3vy9cAg
via IFTTT

Post a Comment