भोपाल । जम्मू-कश्मीर क्षेत्र पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ने लगा है। इसके चलते हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर पश्चिमी होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबर्दस्त बर्फबारी और बारिश हुई है। इस वजह से अब उत्तर भारत की तरफ से मैदानी क्षेत्रों की तरफ आने लगी सर्द हवाओं से मंगलवार से मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। विशेषकर न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और आसपास तीन दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर भारत क्षेत्र से आगे बढ़ने लगा है। इस वजह से हवाओं का रुख दक्षिणी, दक्षिण-पश्चिमी से बदलकर उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। हालांकि दक्षिणी हवाओं के साथ आई नमी अभी भी वातावरण में मौजूद रहने के कारण आंशिक बादल बने हुए हैं। इस वजह से सोमवार को न्यूनतम तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हुई।
मंगलवार को बादलों के छंटने की संभावना है। साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। इस वजह से मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने के आसार हैं। तापमान में गिरावट का सिलसिला चार-पांच दिन तक बना रहेगा। 31 अक्टूबर के आसपास एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने के आसार हैं। इसके बाद हवाओं का रुख फिर बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3GoRUKO
via IFTTT

Post a Comment