लखनऊ । यूपी में धान खरीद और खाद वितरण में कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार को घेरा है। दोनों नेताओं ने कहा कि योगी सरकार किसानों को परेशान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
कांग्रेस महासचिव एवं उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि धान खरीददारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी। खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई। उप्र की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ललितपुर की घटना का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया था। भाजपा के राज में उप्र में खाद की कमी ने एक बेहद दर्दनाक मोड़ ले लिया है। आज ललितपुर में दो दिनों से खाद की लाइन में लगे हुए एक किसान की मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। श्रद्धांजलि। सरकार मुआवजे का ऐलान करे। आजाद भारत के इतिहास में किसान कभी भी इतना परेशान व अपमानित नहीं हुआ।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3bbfvQN
via IFTTT


Post a Comment