देवास | जिले की नगर परिषद भौंरासा के अकाउंटेंट हरिओम कचोले को उज्जैन लोकायुक्त टीम ने सोमवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। अकाउंटेंट बोला- मैंने तो सीएमओ मैडम माया मंडलोई के कहने पर रुपए लिए हैं। मैडम ने कहा था कि ठेकेदार से बिल का 40% लेना है। नियम से मैडम पर भी एक्शन हो। वहीं, इन आरोपों पर सीएमओ की ओर से अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
भौंरासा के मनीष यादव ने अकाउंटेंट के रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त उज्जैन को थी। मनीष ने 2019 में नगर परिषद को निजी ट्यूबवेल से 50 रुपए प्रति टैंकर पानी सप्लाई किया था। सवा दो लाख रुपए का बिल बना था। जब मनीष ने रुपए मांगे, तो अकाउंटेंट ने 40% कमीशन की बात कही। सोमवार को अकाउंटेंट ने कहा था कि वह एक लाख रुपए का चेक देगा। बदले में उसे 40 हजार रुपए देना होगा।
मनीष का आरोप है कि सीएमओ माया मंडलोई ने अकाउंटेंट के जरिए बिल की रकम की 40% रिश्वत मांगी। इन्होंने राउंड फिगर में 80 हजार देने को कहा था। जब मैंने कहा कि 70 हजार तक कर लो। अकाउंटेंट बोला- मैडम नहीं मान रही हैं।
from 3 latest news in india latest news in hindi https://ift.tt/3oy2Tec
via IFTTT

Post a Comment