नोरा फतेही को गुरुवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन किया थाl इसके बाद गुरुवार को नोरा फतेही से ईडी ने पूछताछ कीl इस बीच मीडिया में कई प्रकार की खबरें चलने लगी थीl अब इन खबरों पर विराम लगाते हुए नोरा फतेही की प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि नोरा फतेही किसी भी प्रकार की मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधि में संलिप्त नहीं है
नोरा फतेही की प्रवक्ता कहती है, 'नोरा फतेही की ओर से मैं कहना चाहती हूं, मीडिया में कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैंl जबकि नोरा फतेही खुद पीड़ित है और वह इस मामले में गवाही दे रही हैंl वह जांच कर रहे अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही हैंl हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि वह किसी भी प्रकार की मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधि में संलिप्त नहीं हैl वह इस मामले से जुड़े हुए किसी भी आरोपी या व्यक्ति को नहीं जानतीl एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने नोरा फतेही को मामले में सहयोग करने के लिए बुलाया थाl'
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3BRQGVK
via IFTTT

Post a Comment