जयपुर । जयपुर डिस्कॉम में निगम के मृतक कर्मचारियों के 15 आश्रितों को अनुकम्पात्मक आधार पर परिवीक्षाधीन प्रषिक्षणार्थ के रुप में विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रदान की है। सभी को अपने पदस्थापित स्थान पर आदेश जारी होने की तिथि से एक माह में कार्यग्रहण करने के निर्देष दिए गए है। जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेषक नवीन अरोड़ा ने बताया कि निगम के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुये 7 को वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के पद पर एवं 8 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दी गई है। इस संबंध में निगम द्वारा जारी आदेशानुसार सभी को दो वर्ष की परीवीक्षाकाल अवधि पर अस्थाई नियुक्ति दी गई है। परीवीक्षाकाल अवधि के दौरान इनको नियत मासिक पारिश्रमिक देय होगा तथा परिवीक्षाकालावधि सफलतापूर्वक पूरी करने पर इन्हे निर्धारित वेतनमान अनुज्ञाप्त किया जाएगा।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/2ZNi4pG
via IFTTT

Post a Comment