जयपुर । पाकिस्तान से विस्थापित 15 लोगों ने जयपुर में भारतीय नागरिकता मिलने की खुशी भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष के साथ मनाई दिवाली पर भारतीय नागरिकता का तोहफा मिला है। कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने पाक विस्थापित लोगों को भारतीय गणतंत्र की नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए है। इनमें से कुछ इस दिन का सालों से इंतजार कर रहे थे आखिर आज अधिकारिक रूप से भारत का नागरिक बनते ही उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र मिलते ही भारत माता की जय और वन्देमातरम के उद्घोष से माहौल गुंजायमान हो गया। बरसो पहले सरहद की कंटीली तार से उस पार से हिंदुस्तान की सरजमी को अपना सब कुछ मानकर यहां बसने वाले 15 लोगों के लिए आज सूरज नई रोशनी लेकर आया जिला प्रशासन ने इनकी पेशानी पर शरणार्थी का तमगा हटाकर इन्हें भारतीय होने का गौरव प्रदान किया. भारतीय बनने वाले इन 15 लोगों की आंखे खुशी के अश्कों से भर आई. पाक विस्थापित गीता को जब भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पाक विस्थापित में सबसे कम उम्र की 21 साल की जेवती और सबसे उम्रदराज 87 साल के खुटटन राम की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं रहा भारतीय नागरिकता मिलने पर विक्रम राम, सन्नीराम, जोमावत, हजारीलाल, नाजो, मीरूराम, बालमराम, मथरू माई, जमियत माई, खुटटन राम, कुंदन माई, गोमंद राम, कुंदन माई, चिदम कुमार शर्मा, जेवती ने प्रमाण पत्र लेकर प्रशासन का धन्यवाद दिया. एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली के साथ हिंदुस्तानी होने की जश्न मनाया।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3k731OT
via IFTTT

Post a Comment