बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पुरानी फिल्म 'लम्हे' के 30 साल पूरे हो चुके हैं। यश चोपड़ा की यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी और अब इसके 30 साल पूरे हो चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए अनिल कहते हैं, "कभी-कभी, जब आपका इरादा किसी फिल्म के प्रति अच्छा होता है, तो यह हमेशा आपसे कुछ डिमांड करता है। मैंने जितनी भी फिल्में की हैं, उन सभी में मेरे साथ ऐसा हुआ है। मैंने फिल्ममेकर और स्क्रिपट के प्रति अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए बहुत त्याग किया।" अनिल अपनी को स्टार श्रीदेवी को याद करते हुए कहते हैं, "श्री के पिता का निधन हो गया था जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तब यश जी (चोपड़ा, दिवंगत डायरेक्टर) ने मुझसे रुकने की रिक्वेस्ट की थी। मुझे मुंबई में दो फिल्मों की शूटिंग करनी थी, खास कर मेरे पर्सनल प्रोडक्शन 'रूप की रानी चोरों का राजा' की। मुझे उस फिल्म की शूटिंग टालनी पड़ी और सारी तारीखें रद्द करनी पड़ीं। हमने बहुत सारा पैसा खो दिया, और कहीं न कहीं मुझे लगता है कि मैंने अपने इस कमिटमेंट को पूरा करने के लिए उस फिल्म का त्याग कर दिया।"
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/303CDhA
via IFTTT

Post a Comment