मुजफ्फरपुर | जिले के मुशहरी प्रखंड चौक के पास की निवासी एक 30 वर्षीय छठव्रती महिला रीता देवी गुरुवार सुबह बेहोशी की हालत में अपने घर के पीछे केला के बगीचे में पाई गई। पति अर्रंवद राम ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रीता की मौत हो गई।
मृतका के पिता महेंद्र राम ने जानकारी दी कि घरेलू विवाद को लेकर ननद ने गुरुवार सुबह लात घूंसा, लाठी डंडे से बुरी तरह उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद मृत समझ कर उसे घर के पीछे केले के बगान में रख दिया। सुबह में वह छठ का अघ्र्य देने के बाद माथा पर दउरा लेकर घाट से घर लौटी थी। उसके बाद सारी घटना हुई। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3wGE2ag
via IFTTT

Post a Comment