जयपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष (अमृत महोत्सव) को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल एवं सब्जियों के दाम जिस तरह से बढ़ रहे हैं वह देखकर लगता है कि मोदी सरकार ने जनता को महंगाई का दिवाली गिफ्ट दिया है। पहले सरकारें प्रयास करती थी कि त्यौहारों पर महंगाई कम से कम हो जिससे आमजन हंसी-खुशी से त्यौहार मना सकें। गहलोत ने कहा कि दिवाली से सिर्फ 3 दिन पहले व्यवासियक एलपीजी सिलेंडर के दाम 266 रुपये बढ़ाकर मोदी सरकार ने दिवाली पर मिठाइयां महंगी करने का इंतजाम कर दिया है। पेट्रोल 116 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 108 रुपये प्रति लीटर हो गया है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक साल में 598 रुपये से 305 रुपये बढ़कर 903 रुपये हो गया है। हमारी सरकार ने प्रतिभाशाली छात्राओं को कॉलेज आवागमन में सुविधा पहुंचाने के लिए स्कूटियां बांटी हैं लेकिन बच्चियां मोदी सरकार से पूछ रहीं हैं कि इतना महंगा पेट्रोल कैसे खरीदें।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3nYVF0S
via IFTTT

Post a Comment