सनी देओल के बेटे करण देओल की अपकमिंग फिल्म 'वेल्ले' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस फिल्म में करण देओल अपने चाचा अभय देओल के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए करण कॉमेडी में हाथ आजमाते दिख रहे हैं। करण और अभय के अलावा आन्या सिंह, सावंत सिंह प्रेमी, विशेष
तिवारी भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। इसमें मौनी रॉय भी मेहमान भूमिका निभाने वाली हैं। वेल्ले का निर्देशन देवेन मुंजाल ने किया है, जबकि नंदिनी शर्मा, आरुषी मल्होत्रा और रजनीश खनुजा ने फिल्म का निर्माण किया है। अजय देवगन की कंपनी अजय देवगन फिल्म्स इसे प्रस्तुत कर रही है। बीते दिन ही फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। 'वेल्ले' 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3xefGVr
via IFTTT

Post a Comment