लुधियाना । कार लूट मामले में सेंट्रल जेल में बंद एक हवालाती ने झगड़ा छुड़ाने के लिए आए दो हेड वार्डनों पर हमला कर दिया। मौके पर जमा हुए जेल स्टाफ ने उसे काबू करके दोनों वार्डनों को छुड़ाया। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने उस हवालाती के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान फाजिल्का के गांव कमाला वाला के गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना खरड़ में उसके खिलाफ कार लूटने आरोप में मामला दर्ज है।
पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट सुखदेव सिंह की शिकायत पर उस पर केस दर्ज किया। पुलिस को भेजी रिपोर्ट में उसने बताया कि 31 अक्टूबर को हेड वार्डन अमृतपाल सिंह तथा नरिंदरपाल सिंह जेल की बैरकों में जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि हवालाती गुरविंदर एक अन्य हवालाती के साथ झगड़ा कर रहा था। वो जब उसे छुड़ाने के लिए आगे गए तो उसने उन पर हमला कर दिया। दोनों की वर्दी फाड़ दी। ऐसा करके उसने सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की। परमीजत सिंह ने कहा कि आरोपित को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3EScBgL
via IFTTT

Post a Comment