बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के नजरलालपारा में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर और नकदी रकम पार कर दिया। इस दौरान मकान मालकिन बाजार गई थी। बाजार से वापस आने के बाद उसे चोरी की जानकारी हुई। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी के नजरलालपारा में रहने वाले मदनराव जाधव हाउस कीपर हैं। रविवार की शमा वे ड्यूटी पर गए थे। वहीं, उनकी पत्नी शाम छह बजे खरीदारी करने शनिचरी बाजार चली गई।
रात 10:30 बजे उनकी पत्नी बाजार से वापस लौटी तो मकान का ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे की आलमारी तोड़कर सोने की चेन, अंगूठी और तीन हजार नकद पार कर दिया था। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। मदन ने सोमवार की सुबह घटना की श्ािकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
रेलकर्मी के सूने मकान का ताला तोड़कर बर्तन और नकदी ले गए चोर
रेलवे कालोनी के बंगलायार्ड में रहने वाली सुमन कौशिक गृहणी है। उनके पति हेमंत कौशिक रेलवे कर्मचारी हैं। 24 अक्टूबर की दोपहर वे मकान की सफाई के बाद बच्चों के साथ रायपुर चली गई थी। शनिवार की सुबह 10 बजे वे अपने घर लौटी। इस दौरान मकान के अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ था। कमरे की खिड़की का राड मुड़ा हुआ था। खिड़की से घुसे चोरों ने कमरे और किचन से पीतल, तांबा और कांसे के बर्तन गायब थे। वहीं, कमरे से टीवी, मोबाइल और दो हजार स्र्पये भी चोर ले गए थे। महिला ने सोमवार को इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3BFN9bW
via IFTTT

Post a Comment