केरल के पलक्कड़ जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य की हत्या के मामले में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के एक पदाधिकारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।जिला पुलिस प्रमुख आर विश्वनाथ ने मीडिया से कहा कि गिरफ्तार कार्यकर्ता जिले के मांबरम में ए.संजीत की हत्या में सीधे तौर पर शामिल था। पुलिस ने कहा कि अन्य दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीएफआइ पदाधिकारी की पहचान उजागर नहीं किया गया है क्योंकि अभी उसकी शिनाख्त परेड होनी है। हत्या शिकार हुए संघ कार्यकर्ता की पत्नी ने कहा था कि वह उन लोगों की पहचान कर सकती है जिन्होंने कार में आकर उनके पति की हत्या की।
पुलिस ने बताया कि संजीत (27) की 15 नवंबर को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वे अपनी पत्नी को उनके कार्यस्थल पर ले जा रहे थे। इससे पहले आज, पुलिस ने कहा कि उसने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। भाजपा और संघ परिवार संगठनों ने आरोप लगाया है कि दिनदहाड़े हत्या के पीछे इस्लामिक संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआइ) के कार्यकर्ताओं का हाथ है। हालांकि एसडीपीआइ ने आरोपों को खारिज किया है।
इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और हत्या की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) से जांच कराने की मांग की। गृह मंत्री को लिखे एक पत्र में, जिसकी एक प्रति मीडिया को उपलब्ध कराई गई थी, भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि केरल में कथित जिहादी समूहों द्वारा पिछले पांच वर्षों में संघ और भाजपा के 10 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अब तक संघ परिवार के लगभग 50 कार्यकर्ताओं को जिहादियों द्वारा मार दिया गया है
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3nNRvud
via IFTTT

Post a Comment