बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है। समय पर उपचार नहीं मिलने पर इसके गंभीर परिणाम सामने आते हंै। वहीं अब सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत को कम करने के लिए शासन स्तर पर ट्रामा एंबुलेंस दी जाएगी, जो दुर्घटना वाली जगह में पहुंचकर उपचार करने में सक्षम रहेगी।
लगातार सड़क दुर्घटनाओं में मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। मौत की संख्या बढ़ने का एक कारण यह भी है कि घायल को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। चंद मिनट की देरी के भी गंभीर परिणाम आते हैं। ऐसे में शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है कि रोड साइड ट्रामा एंबुलेंस की सुविधा दी जाए, ताकि घटना के बाद तत्काल एंबुलेंस पहुंचे और चिकित्सकीय टीम उपचार में लग जाए। इन हाईटेक एंबुलेंस में वेंटीलेटर तक की सुविधा रहती है। इसमें डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य चिकित्सकीय स्टाफ तैनात रहते हैं।
इस एंबुलेंस के चलने से सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के आंकड़ों को कम किया जा सकेगा। सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने बताया कि आने वाले दिनों में यह एंबुलेंस जिले को मिलेगी। एंबुलेंस आते ही इसमें चिकित्सकीय टीम तैनात की जाएगी। यह 108 के माध्यम से संचालित होगी। यदि इसमें किसी सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलेगी तो इस एंबुलेंस को तत्काल उपचार के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
देश के एक्सप्रेस हाईवे में ट्रामा एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है। वहां तेज रफ्तार से गाड़ियां चलती हैं। जहां पर बड़ी-बड़ी सड़क दुर्घटना होती है। ऐसे में घायलों को बचाने में ट्रामा एंबुलेंस संजीवनी साबित होती है
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3ndsKXL
via IFTTT

Post a Comment