रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस पर एक नवम्बर को राज्य के किसानों को राजीव गांधी कियान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि उनके के खातों में जमा करवा दी है। दीपावली त्यौहार पर समय पर राशि मिलने से किसानों के परिवार में खुशी का महौल है। किसान दीपावली का त्यौहार उत्साह से मना रहे हैं और अपने घर परिवार की जरूरते भी पूरी कर रहे हैं।
बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम निरतू करहीपारा के किसान श्री राजेन्द्र ओगरे को तीसरी किश्त के रूप में 3800 रूपए प्राप्त हुए हैं। पिछले दो किश्तों में भी हर बार इतनी ही रकम उन्हें मिली थी। राजेन्द्र ने बताया कि उसने 22 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। उसके पास 1.5 एकड़ खेत है। जिससे परिवार का गुजारा नहीं होता। वह शहर जाकर रोजी मजूरी भी करता है। तीसरी किश्त की राशि उसके खाते में आई है। जिससे वह अपने दोनों बच्चों के लिए फटाखे, नये कपड़े व मिठाई खरीद रहा है। इस तरह समय पर राशि मिलने से दीपावली त्यौहार की खुशी दोगुनी हो गई है।
बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम बहतराई के किसान श्री घासीराम सूर्यवंशी को के खाते में 6 हजार रूपए आए है। उसके पास 2.5 एकड़ खेत है। जिसमें 83 कट्टी धान की पैदावार हुई, जिसे उसने खरीदी केन्द्र में बेचा था। दो किश्त की राशि पहले मिल गई है, अब तीसरी किश्त मिली है। घासीराम ने बताया कि इस राशि से उसका परिवार त्यौहार मना रहा है साथ ही दूसरों से लिया गया कर्ज भी वह चुकता करेगा। इन किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। सही समय पर उन्हें राशि मिलने से वे सभी हर्षाेल्लास के साथ दीपावली मना रहे हैं।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3wmBjCL
via IFTTT

Post a Comment