भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने आज सुबह कमला नेहरू अस्पताल पहुँचकर गत दिवस हुई घटना की जानकारी ली। श्री सिंह ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। सरकार सुनिश्चित करेगी कि ऐसी घटना दोबारा नहीं हों।
श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की जाँच के आदेश दिये हैं। जाँच के बाद दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3wGGaio
via IFTTT

Post a Comment