सांची जनपद सभाकक्ष का टूटा हुआ गेट विकास कार्यों की खोल रहा है पोल
अदनान खान सांची रायसेन।
सांची जनपद पंचायत के सभा कक्ष का नीचे से टूटा हुआ गेट जनपद पंचायत सांची कार्यालय की हकीकत बयां कर रहा है 77 पंचायतों का संचालन करने एवं उनके कार्यों पर नजर रखने वाले जनपद पंचायत सांची सभा कक्ष के टूटे हुए गेट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब अधिकारियों के नाक के नीचे यह हाल है तो वहां की 77 पंचायतों का क्या हाल होगा। इस सभा कक्ष में कई विभागों की बैठक होती है। एवं स्थानीय कार्यक्रम के लिए भी इसके दरवाजे खोल दिए जाते हैं। जहां दिन-रात अधिकारियों का आना जाना रहता है। और बाजू में ही जनपद पंचायत का कार्यालय है। तहसील टप्पा कार्यालय भी इसके पास ही है। इसके बावजूद भी सभा कक्ष के टूटे हुए गेट पर किसी की नजर नहीं पहुंच रही है। इससे अधिकारियों की उदासीनता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं इस मामले में सांची जनपद सीईओ प्रदीप छलोत्रे से बात की गई तो उनका कहना है कि जल्द से जल्द गेट बदलवा दिया जाएगा।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3cUvXpg
via IFTTT



Post a Comment