पंचकूला। शहर के सेक्टर 11 स्थित राघव गिफ्ट गैलरी के शोरूम में दीपावली की रात भीषण आग लग गई। आग का पता शुक्रवार सुबह चला। मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने के कार्य में जुटे हैं। आग में शोरूम का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं आग इतनी बेकाबू है कि साथ लगते शोरूम में भी फैल गई। अन्य दुकानों में भी आग फैलने का खतरा बढ़ गया है।दमकल विभाग के कर्मी आग को फैलने से रोकने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/2YlMwqF
via IFTTT

Post a Comment