भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज नीम और कदंब का पौधा लगाया। इस मौके पर भोपाल के स्वच्छता मित्र श्री गौरव कल्याने, श्री अरविंद पारोचे तथा श्री जितेंद्र नहारिया साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधा लगाते हैं।
उल्लेखनीय है कि इन स्वच्छता मित्रों द्वारा राजधानी भोपाल को साफ-सुथरा रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण को विशेष महत्व देते हुए अंकुर अभियान में नगर निगम के जोन- 7 के तुलसी नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा रहा है।
आज लगाए गए नीम और कदम के पेड़ का पर्यावरण और स्वास्थ्य की दृष्टि से विशेष महत्व है। कदम्ब या कदम को देवों का वृक्ष माना जाता है। कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। कदम्ब की एक विशेष बात ये है कि इसके पत्ते बहुत बड़े होते है और इसमें से गोंद निकलता है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदम के फूलों का अपना अलग महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।
नीम का पेड़ गर्मी में ठंडी हवा देता है। इस पेड़ का हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज में कारगर है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधिके रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी नीम बहुत उपयोगी है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3wH6RDC
via IFTTT

Post a Comment