भोपाल । उपचुनाव निपटते ही भाजपा ने राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। सरकारी विभागों में अशासकीय पद पर होने वाली नियुक्तियों में कल दूसरी नियुक्ति की गई। भाजपा के महामंत्री घनश्याम शेर को भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड में डायरेक्टर बनाया गया है।
यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश से सदस्य के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता को लिया गया है। पूरे देश से कंपनी में 6 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इनमें भाजपा के प्रवक्ता रहे गोपाल अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हैं। घनश्याम शेर वर्तमान में भाजपा के नगर महामंत्री थे और इसके पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। कई चुनाव और उपचुनाव में उन्हें जवाबदारी दी गई थी। शेर की डायरेक्टर पद पर नियुक्ति को लेकर भाजपा के कई दिग्गज नेता भी आश्चर्य में पड़ गए। दो दिन पहले ही पूर्व पार्षद ज्योति तोमर को केन्द्रीय खनिज अन्वेषण निगम लिमिटेड में डायरेक्टर बनाया गया है। अब माना जा रहा है कि इसके बाद कुछ और भाजपा नेताओं की नियुक्ति शासकीय विभागों में हो सकती है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/32hLJJ3
via IFTTT

Post a Comment