पटना | में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। जहानाबाद शहर में मंगलवार की रात अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। धनतेरस को लेकर अपनी आयुर्वेद की दुकान में पूजा करने जा रहे हैं एक दंपति को अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना में दुकानदार सुनील कुमार मस्ताना की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से जख्मी हैं। उनका इलाज पीएमसीएच (PMCH) में चल रहा है।
आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान चलाते थे सुनील
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के निजामदीपुर में किराए के मकान में रहने वाले सुनील कुमार मस्ताना स्टेशन के समीप अवस्थित गांधी मार्केट में आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान चलाते थे। वे झाड़फूंक भी करते थे। देर रात करीब 12 बजे पूजा करने पत्नी के साथ दुकान जा रहे थे। घर से निकलते ही घात लगाए अपराधियों ने सुनील के सिर में सटाकर गोली मार दी। पत्नी ने विरोध किया तो उनके पांव में गोली मारकर अपराधी फरार हो गए। सुनील कुमार की मौत वहीं पर हो गई। मीरा देवी गोली लगने से घायल हो गईं। गोलीबारी की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से मीरा देवी की हालत गंभीर देखकर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एसपी दीपक रंजन ने बताया कि जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही बस स्टैंड के समीप अपराधियों ने बीएमपी जवान की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। इस घटना को लेकर अभी पुलिस अपराधियों की तलाश ही कर रही थी कि फिर दूसरी घटना हो गई।
सुनील की हत्या को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। समझा जाता है कि किसी पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3wkZXUf
via IFTTT

Post a Comment