जेवर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। 6200 हेक्टेयर में यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। खास बात यह कि यह प्रदूषण से मुक्त होगा और यूपी का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद प्रदर्शनी देखेंगे। इसमें एयरपोर्ट की विकास यात्रा के बारे में फिल्म भी दिखाई जाएगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते पुलिस आज सुबह से ही सतर्क है और विरोध का एलान करने वालों को सुबह से ही उनके घर में नजरबंद कर रखा है। वहीं कई बसें भी जेवर कस्बे के लोगों को लाने के लिए तैनात रहीं।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3FKMZ5E
via IFTTT

Post a Comment