मुजफ्फरपुर | जहरीली शराब से मौत का मामला प्रकाश में आया है। जहरीली शराब के सेवन से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है । शुक्रवार अल सुबह एक व्यक्ति को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भर्ती कराया गया । जहां गंभीर हालत में रेफर कर दिया। उसकी पहचान नरघोघी गांव के विनोद दास के पुत्र 20 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सेहबान हबीब फखरी सदर अस्पताल पहुंच पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सदर अस्पताल में पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही स्वजन पीड़ित को लेकर इलाज के लिए निकल चुके थे। इस कारण मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी । अन्य पीड़ितों से संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है । घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन कुछ बताने से परहेज कर रहे है । ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह नरघोघी गांव में तीन-चार व्यक्ति ने एक साथ शराब पिया था । इसके बाद सभी को उल्टी दस्त शुरू हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों कि मदद से आसपास के क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां एक की मौत हो गई।
वहीं एक व्यक्ति को सदर अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया। सभी की हालत नाजुक बताई गई है। बतातें है कि शाहपटोरी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से सात व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग इसकी जद में आकर बीमार भी हो चुके हैं । जिले में लगातार हो रही शराब की इस घटना से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। घटना के बाद नरघोघी गांव में हड़कंप मच गया है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3onA0Qq
via IFTTT

Post a Comment