कोण्डागांव : 24 नवम्बर को जगदलपुर में चिराग योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभाग के उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान किया। इसमें कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड फरसगांव के पतोड़ा निवासी नवाचारी कृषक अभिमन्यु एवं माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम देउरबाल निवासी सीबो के साथ कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम मयूरडोंगर में कार्यरत् परदेशीन माता महिला स्व-सहायता समूह का सम्मान किया गया।
अभिमन्यु द्वारा पतोड़ा में अपने परम्परागत फसलों को छोड़कर विगत वर्षों से 01 हेक्टेयर में रागी फसल बीज उत्पादन कार्यक्रम से जुड़कर बीज उत्पादन का कार्य कर रहे हैं। इसके द्वारा उन्होंने अब तक 20 क्विं उन्नत किस्म के बीजों का उत्पादन किया है। वहीं देउरबाल के सीबो द्वारा ऐरोमेटिक कोण्डानार अभियान के तहत् सुगंधित फसलों के उत्पादन हेतु नवाचार को अपनाते हुए 01 हेक्टेयर क्षेत्र में लेमन ग्रास का उत्पादन किया गया था। अपनी फसलों से उनके द्वारा सुगंधित तेल निकालकर स्थानीय बाजारों में विक्रय किया जाता है।
परदेशीन माता महिला स्व-सहायता समूह को मुख्यमंत्री द्वारा वनोपज संग्रहण के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समूह की अध्यक्ष उर्मिला नेताम द्वारा मुख्यमंत्री के हाथों से प्राप्त किया। मयूरडोंगर में समूह द्वारा तीखूर उत्पादन के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत समूह द्वारा वन विकास अभिकरण समिति बोथा से वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में 42.59 क्विं कच्चा तीखूर कंद 2500 रूपये प्रति क्विं की दर से खरीदी करते हुए कुल 106475 रूपयों की खरीदी की गई। जिसका प्रसंस्करण भी समूह द्वारा करते हुए 2.62 क्विं प्रसंस्कृत तीखूर 01 हजार रूपये प्रति किलोग्राम की दर से 262000 रूपयों का विक्रय किया गया। जिससे समिति को कुल 155525 रूपयों की आमदनी हुई।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3rf4UgJ
via IFTTT

Post a Comment