नेशनल क्रश कहलाने वालीं एक्ट्रेस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। रश्मिका के फोटोज वीडियोज पर फैन्स खूब प्यार लुटाते हैं और उन्हें पसंद करते हैं। वहीं रश्मिका भी अपने फैन्स का पूरा ख्याल रखती हैं और न सिर्फ अपने फोटोशूट्स बल्कि अपने मजेदार वीडियोज भी शेयर करती हैं। इस बीच रश्मिका का एक वीडियो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
क्या है रश्मिका का वीडियो
दरअसल रश्मिका को कुत्तों से बहुत प्यार है। ऐसे में रश्मिका अपने डॉग 'औरा' के साथ खूब फोटोज- वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने औरा के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रश्मिका, औरा के साथ मस्ती करती देखी जा सकती हैं। वहीं औरा भी रश्मिका के साथ खूब मस्ती कर रहा है।
रश्मिका का मजेदार कैप्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, 'एवेंजर्स की अगली कास्टिंग... रश्मिका और औरा।' हालांकि ये कैप्शन सिर्फ मजाकिया है, लेकिन फैन्स काफी एक्साइटिड हैं और कमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं कि अगर ऐसा सच में हो जाए तो मजा आ जाए। इसके साथ ही फैन्स रश्मिका की खूबसूरती की भी तारीफ करते नहीं थक रहे।
मिशन मजनूं से बॉलीवुड डेब्यू
रश्मिका 'मिशन मजनू' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके साथ ही साथ वो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुड बाय' में भी नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन संग रश्मिका के फोटोज- वीडियोज कुछ दिन पहले वायरल हुए थे। बता दें कि फैन्स रश्मिका के बॉलीवुड डेब्यू के लिए काफी एक्साइटिड हैं।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/32Dyqmp
via IFTTT

Post a Comment