लखनऊ। यूपी में मौसम करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है। यहां की हवाओं में ठंड घुलती जा रही है। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, मेरठ, गोरखपुर और आगरा में 30 नवंबर तक शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। बीते दिन यहां ठंडी हवाएं चलीं, जिसके चलते इन शहरों का मौसम ठंडा हो गया। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में यहां के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जाएगी। प्रयागराज में 16.2, बहराइच में 16,4, बरेली में 12.4, गोरखपुर में 16.8, झांसी में 14.8, लखनऊ 15 और मेरठ में 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस टेंपरेचर में आने वाले समय में गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में लखनऊ का मैक्सिमम तापमान 28 डिग्री और मिनिमम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके साथ ही 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 134 दर्ज किया गया है, जो कि कुछ समय पहले खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका था। वाराणसी का मैक्सिमम टेंपरेचर 28 और मिनिमम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। यहां भी सुबह के समय धुंध छाई रही। काशी की हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की जानकारी मिल रही है। प्रयागराज का मैक्सिमम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस की आशंका जताई गई है। वहीं, यहां का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 102 दर्ज किया गया। कानपुर में मैक्सिमम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। यहां का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 132 दर्ज किया गया है। गोरखपुर में मैक्सिमम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। यहां सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रही। गोरखपुर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 136 दर्ज किया गया है। आज अयोध्या का मौसम साफ रहेगा, लेकिन आने वाले समय में यहां के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। 25 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मेरठ का तापमान आज 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी सुबह के समय धुंध छाई रही।
ताजनगरी अब खतरे की श्रेणी से बाहर आ चुकी है। आगरा का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 149 दर्ज किया गया है, जो कुछ समय पहले बेहद खरतनाक था। यहां आज मैक्सिमम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3cNbLpi
via IFTTT

Post a Comment