दिल्ली | छठ महापर्व देशभर में मनाया जा रहा है। आज पर्व का दूसरा दिन है। आज के दिन खरना मनाया जाता है। आस्था के इस पर्व को बेहद ही कठिन माना जाता है। कहा जाता है कि व्रती छठ के नियमों का पालन करने वालों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भक्त सोमवार को नई दिल्ली में आईटीओ में यमुना नदी के तट पर चार दिवसीय छठ पूजा समारोह का अनुष्ठान करते हुए नजर आए। यूपी के प्रयागराज में सोमवार को छठ पूजा के पहले दिन यमुना नदी के किनारे पूजा करते श्रद्धालु दिखे। इस दौरान एक महिला को हाथ जोड़कर पूजा करते हुए देख गया।रांची के बनास तालाब में सोमवार को छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु पूजा करते हुए नजर आए। बता दें कि रांची दुर्गा पूजा समिति भक्तों को घाटों पर छठ करने के लिए छठ पूजा की सुविधा प्रदान करती है।यूपी के प्रयागराज में सोमवार को छठ पूजा के पहले दिन यमुना नदी के किनारे श्रद्धालु पूजा करते हुए नजर आए।कालिंदी कुंज के पास 'छठ पूजा' के पहले दिन जहरीले झाग के बीच यमुना नदी के तट पर भक्त एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए नजर आए।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/2YBIASM
via IFTTT

Post a Comment