रायपुर । पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब बना है। इस अवदाब के प्रभाव से शुक्रवार 12 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। बारिश का यह क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को बढ़ती ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, हालांकि धूप भी निकली। रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पेन्ड्रा में सबसे कम 12.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार 12 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। बारिश व बदली छाने के कारण पारे में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं होगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही हल्की बारिश व गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।
गर्म कपड़ों का स्टाल सजा
इन दिनों ठंड बढ़ने के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों का स्टाल सजने लगा है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों का स्टाक आने लगा है। संस्थानों में तो ग्राहकों को लुभाने के लिए 20 फीसद तक छूट आफर भी दिया जा रहा है। अब धीरे-धीरे संस्थानों व स्टालों में गर्म कपड़े खरीदने लोगों की भीड़ भी देखी जा सकती है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3c9LocM
via IFTTT

Post a Comment