जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में बढती मंहगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के लिए याद रखा जाएगा। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘आजादी के 75वें वर्ष (अमृत महोत्सव) को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।’ गहलोत ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल व सब्जियों के दाम जिस तरह से बढ़ रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने जनता को महंगाई का ‘दिवाली उपहार’ दिया है।
पहले सरकारें प्रयास करती थीं कि त्योहारों पर महंगाई कम से कम हो जिससे आमजन हंसी-खुशी से त्योहार मना सकें। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है, ‘दीवाली से सिर्फ तीन दिन पहले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 266 रुपए बढ़ाकर मोदी सरकार ने दिवाली पर मिठाइयां महंगी करने का इंतजाम कर दिया है। पेट्रोल 116 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल 108 रुपए प्रति लीटर हो गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर एक साल में 598 रुपए से 305 रुपए बढ़कर 903 रुपए हो गया है।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3bDArzU
via IFTTT

Post a Comment