रायपुर । प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है और ठंड में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार से प्रदेश में उत्तर पूर्व से हवा आनी शुरू होगी। इसकी वजह से प्रदेश का मौसम जहां शुष्क रहेगा, साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आएगी। तापमान में गिरावट आने से ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले एक से दो दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। अब हवा की दिशा उत्तर पूर्व से होगी।
सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा रायपुर का न्यूनतम तापमान
सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के कारण पूर्व से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव कम रहा। बादल छाए रहने की वजह से रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजधानी रायपुर का तो न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा में 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही बादल छाए रहने से ठंड का असर थोड़ा कम रहा।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3puW0cC
via IFTTT

Post a Comment