Subscribe Us

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement


-पुलिस ने मामला दर्जकर लिया जांच में

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सलामतपुर थाना अंतर्गत भोपाल विदिशा हाइवे के दिवानगंज ढोलाघाट पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मुंबई निवासी बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का नाम संजय कुमार निषाद पिता धर्मराज निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी भिवंडी ठाणे मुंबई महाराष्ट्र का रहने वाला बताया गया है। वहीं सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा अज्ञान वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। दिवानगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम के वक्त राहगीरों द्वारा सूचना मिली की विदिशा भोपाल हाईवे 18 के ढोलाघाट पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने एमएच 04 एचसी 0568 बाइक चालक को टक्कर मार दी है। मौके पर तत्काल दिवानगंज पुलिस पहुंची और देखा तो युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। युवक का नाम संजय कुमार निषाद पिता धर्मराज निषाद उम्र 26 वर्ष भिवंडी ठाणे महाराष्ट्र निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

 



from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/2ZSgWBv
via IFTTT

Post a Comment

Facebook

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement