सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिले की सलामतपुर पुलिस ने एक बार फिर से तत्परता दिखाते हुए सुनारी जंगल में गुम हुए हिमाचल प्रदेश के बौद्ध पर्यटक को ढूंढकर सकुशल सांची पहुंचाया। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सुनारी स्तूप घूमने आए बौद्ध मोंक चोएडेक निवासी हिमाचल प्रदेश रात होने से जंगल मे रास्ता भटक गए। जब वह काफी लंबे समय तक ऑटो में वापस नही आए तो ऑटो चालक पास के ग्राम शाहपुर के सरपंच प्रतिनिधि टीकाराम पाल के पास उनके घर भरतीपुर गांव पहुँचा। और बताया कि बौद्ध साधू सुनारी स्तूप घूमने आए थे वह जंगल में कहीं गुम गए हैं। तव सरपंच प्रतिनिधि टीकाराम पाल ने सलामतपुर थाने और डायल 100 को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना स्टॉफ एएसआई दिनेश शर्मा, आरक्षक शशांक दीक्षित, रामकरण शर्मा रामेश्वर प्रजापति, नोवत तत्काल डायल 100 से मौके पर पहुँचे। और थाना स्टॉफ, ग्राम शाहपुर सरपंच प्रतिनिधि व ग्रामीणों द्वारा जंगल में सर्च किया गया। काफी सर्चिंग के बाद हिमाचल प्रदेश से आए मोंक जंगल में सकुशल मिल गए। पुलिस ने उन्हें उसी ऑटो से सांची भिजवा दिया।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3Im758G
via IFTTT

Post a Comment