नई दिल्ली ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 65 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें याद किया। अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने 64 विषयों में मास्टर डिग्री हासिल की थी। दो देशाें की डाक्टरेट डिग्री हासिल की थी। उन्हें नौ भाषाएं आती थीं। उनके पास किताबों की सबसे बड़ी लाइब्रेरी थी। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि बाबा साहेब के ऊपर एक भव्य नाटक दिखाया जाएगा। यह 5 जनवरी से शुरू होगा, इसमें 50 शाे होंगे। जनता के लिए फ्री प्रवेश होगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सभी नाटक होंगे। मंचन के लिए 100 फीट लंबी स्टेज बनाई जाएगी। इस मौके पर केजरीवाल ने नारा दिया है- 'बाबा तेरा सपना अधूरा केजरीवाल करेगा पूरा'।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3duchZW
via IFTTT

Post a Comment