भोपाल : प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार की सुबह ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर जनसंपर्क किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने काँचमिल, न्यू कालोनी, पाताली हनुमान और पड़ाव के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर जनता से बातचीत की और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जनसम्पर्क के मध्य पाताली हनुमान मार्केट पर फुटपाथ पर बैठे आरामिल निवासी मोची श्री रवि जाटव से बातचीत की। उन्होंने राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में पूँछा और हर-सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित मार्केट के दुकानदारों के मध्य पहुँचकर वन-टू-वन चर्चा की और उसके बाद क्षेत्रीय लोगों के साथ स्कूटी पर बैठकर अपने शासकीय आवास पहुँचे।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3ouVc8q
via IFTTT


Post a Comment