रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के किसानों और ग्रामीणों के हित में लिए गए निर्णय पर अडिग रहेगी। राज्य के किसानों, ग्रामीणों, आदिवासियों, महिलाओं सहित सभी वर्गों को खुशहाल और स्वावलंबी बनाना सरकार की प्राथमिकता में है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, बारदाने की आपूर्ति, कस्टम मिलिंग सहित कई अड़चनें केंद्र सरकार जानबूझकर पैदा कर रही है।इसके बावजूद हम किसानों के हित पर आंच नहीं आने देंगे और राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी रहेगी।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/3lLhxwB
via IFTTT

Post a Comment