दमोह मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने... 1984 में आई फिल्म शराबी का यह गीत आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। व्यक्ति चाहे आम हो या खास। अब इस गीत पर थिरकी हैं, अपने दबंग अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाली मध्यप्रदेश के पथरिया की बसपा विधायक रामबाई। रामबाई ने एक्ट्रेस जयाप्रदा की तरह ही हर स्टेप को बखूबी किया। उनके इस डांस की खूब चर्चा हो रही है।
विधायक रामबाई परिहार ने सीहोर में यह डांस किया। रामबाई अपने भांजे के शादी समारोह में शामिल होने पहुंची हैं। वहां लेडीज संगीत के दौरान उन्होंने मंच पर जमकर डांस किया।
बिंदास अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं विधायक
यह पहला मौका नहीं है, जब विधायक रामबाई डांस को लेकर चर्चा में हैं। इसके पहले भी वह कई धार्मिक आयोजनों में इस तरह से डांस कर चुकी हैं। डांस के साथ उन्हें गाने का भी शौक है। उन्होंने डांस खुद ही सीखा है। इसके अलावा, रामबाई अपने दबंग अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर उनसे पैसे वापस कराने जैसे मामले सामने आ चुके हैं।
जिला पंचायत सदस्य से राजनीति में आईं
रामबाई ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य के चुनाव से की थी। वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहीं। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा की सीट पर पथरिया से जीत हासिल की। कांग्रेस की जोड़-तोड़ की सरकार को उन्होंने अपना समर्थन दिया था।
from कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ https://ift.tt/31sV6F9
via IFTTT

Post a Comment